GA4-314340326 भाजपा की बैठक में झारखंड बंद को सफल बनाने का आहवान

भाजपा की बैठक में झारखंड बंद को सफल बनाने का आहवान

angara(ranchi)  भाजपा गेतलसूद मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष सोहराई बेदिया की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार थे। जैलेंद्र कुमार ने बताया कि हजारीबाग की 12 वर्षीया बेटी “निर्भया” के बलात्कार व हत्यारोपी की गिरफतारी की मांग को लेकर 2 अप्रैल को मशाल जुलूस निकाला जाएगा। 3 अप्रैल को हत्या और बलात्कार के विरुद्ध में संपूर्ण झारखंड बंद को सफल बनाया जाएगा। 4-5 अप्रैल को बूथ स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण का आयोजन होगा। बैठक में पूर्व भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुंडा, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष बुधराम बेदिया, दिलीप मिर्धा, एससी मोर्चा जिला महामंत्री ग्रामीण संजय नायक, सुनील महतो, धनेश्वर बेदिया, बिगेश्वर महतो, पंचम भोगता, गौरीशंकर मुंडा, मंगल भोगता, शिबू बेदिया, अजय करमाली, सिकन्दर महतो, बनू बेदिया, सोहन बेदिया आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने