angara(ranchi) भाजपा जोन्हा मंडल के द्वारा सोमवार को "गाँव चलो–बस्ती चलो" अभियान के तहत मनसा बेड़ा, मैनीछापर एवं गुटीडीह में अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व जोन्हा मंडल अध्यक्ष बसंत सुंडी ने किया। मौके पर आम लोगों से संवाद कर केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुंडा व विशिष्ट अतिथि जिला एसटी मोरचा अध्यक्ष बुधराम बेदिया थे। सत्यदेव मुंडा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे निरंतर जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और समाधान हेतु प्रयास करें। इस अवसर पर गंगा कुमारी, रामदयाल बेदिया, आनंद रजवार, बाबूलाल बड़ाईक, करमसिंह बेदिया, प्रभुनाथ शर्मा, लक्ष्मीनारायण रजवार, महेंद्र महतो, मनोज बेदिया सहित अन्य शामिल हुए।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.