![]() |
| ऑनलाइन बैठक करते एसपी और डीसी। |
संवेदनशील इलाकों की हुई समीक्षा, होगी ज्वाइंट पेट्रोलिंग
बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले के सभी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि रामनवमी एक महत्वपूर्ण पर्व है और इसे शांतिपूर्ण ढंग से मनाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
सभी अधिकारी अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहें। फील्ड में सक्रियता और सतर्कता ही विधि-व्यवस्था को बनाए रखने का एकमात्र तरीका है। -रामनिवास यादव, उपायुक्त
SP के कड़े निर्देश: इन 4 बातों का रखना होगा ध्यान
एसपी डॉ. बिमल कुमार ने थाना प्रभारियों को सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर सख्त हिदायत दी है...
* सोशल मीडिया : भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई होगी। साइबर सेल सक्रिय रहेगा।
* डीजे व लाउडस्पीकर : निर्धारित डेसिबल से अधिक शोर और भड़काऊ या अश्लील गानों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
* पुलिस बल की तैनाती : संवेदनशील स्थलों पर भारी संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।
* संवाद और समन्वय : शांति समिति के सदस्यों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखें ताकि किसी भी विवाद को तुरंत सुलझाया जा सके।
भीड़भाड़ वाले इलाकों में चौकसी
प्रशासन ने निर्देश दिया है कि मुख्य जुलूस मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस और दंडाधिकारियों की संयुक्त पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त और एसपी ने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और पर्व के दौरान जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने को कहा है।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.