angara(ranchi) सिकिदिरी बैंक मैदान में रविवार को महिला दिवस क मौके पर महिला सम्मेलन हुआ। इसमें हेसातू व हरातू पंचायत के गांवों के महिलाएं शामिल हुई। मुख्य अतिथि भारत सरकार के आयकर आयुक्त् निशा उरांव, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद रांची की अध्यक्ष निर्मला भगत, जिला परिषद सदस्य अनगड़ा राजेन्द्र शाही मुंडा व नामकुम उपप्रमुख वीणा देवी थी। अध्यक्षता हेसातू मुखिया अनिता बरला ने किया। निशा उरांव ने कहा कि महिलाओं का स्वालंबन देश के विकास की नींव है। इस मौके मौके पर नवागढ़ मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, हरातू मुखिया राजेन्द्र बेदिया, पूर्व मुखिया राजेश पाहन, जगदीश भोगता, धनेश्वर रजवार, संजय बेदिया, सुशीला देवी, शीला देवी, रीना देवी, संजीदा खातून, गीतू देवी, गीता देवी, ललीता देवी, रेखा देवी, होलिका देवी, निकिता देवी, पुष्पा क्षेत्री, निभा क्षेत्री सहित अन्य उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.