GA4-314340326 सरहुल मिलन समारोह 22 मार्च को, अजय उरांव बने अध्यक्ष

सरहुल मिलन समारोह 22 मार्च को, अजय उरांव बने अध्यक्ष

angara(ranchi)  श्रद्धा सरना समिति के सदस्यों की बैठक गेतलसूद सरना में हुई। इसकी अध्यक्षता पाहन राजदेव पाहन ने की। बैठक में 22 मार्च को होनेवाली सरहुल मिलन समारोह व रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम, शोभा यात्रा आदि के बारे में चर्चा की गई। आयोजन को सफल बनाने को लेकर अध्यक्ष अजय उरांव, सचिव दशरथ मुंडा, कोषाध्यक्ष नीरज मुंडा, महासहिव बिट्टू उरांव, वीरेंद्र मुंडा, उपाध्यक्ष रविकिशोर उरांव, मोहन उरांव, संरक्षक प्रमुख दीपा उरांव, पूर्व प्रमुख अनिता गाड़ी, पूर्व मुखिया गौरीशंकर मुंडा, को बनाया गया। इस अवसर पर बुद्धेश्वर उरांव, मोहन उरांव, सोमरा उरांव, गुलशन उरांव, जयंती उरांव, मालती उरांव, अनीता उरांव, संजू उरांव आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने