Angara(ranch) अनगड़ा- मुरी मार्ग में मंगलवार की रात आठ बजे राजडेरा मस्जिद के समीप एक ट्रक ने एक्सयूवी कार को समाने से टक्कर मार दिया । इस घटना में कार में सवार राजडेरा के पूर्व मुखिया मोतीराम मुंडा व शिक्षक मोहन महतो घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया हैं। मोतीराम को पैर सहित शरीर के अन्य हिस्से में में गंभीर चोट आई हैं। वहीं मोहन महतो का एक हाथ टूट गया हैं। बताया जाता हैं कि दोनों अपने कार में सवार होकर गोंदलोपोखर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान राजडेरा मस्जिद के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक ने कार को अपने चपेट में ले लिया। कांग्रेस नेता सिद्धिक अंसारी ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घटना की सूचना मिलने पर अनगड़ा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इधर मौका पाकर ट्रक का चालक फरार हो गया।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.