![]() |
| खुद दवा खाते जनप्रतिनिध व डाक्टर। |
गिरिडीह : गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में मंगलवार को एमडीए (MDA) फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के जरिए प्रखंड को फाइलेरिया मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन गावां चिकित्सा प्रभारी डॉ. महेश्वरम, सांसद प्रतिनिधि नवीन कुमार, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह और कांग्रेस नेता मरगूब आलम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
आम जनता के मन से डर भगाने और विश्वास जगाने के लिए सांसद प्रतिनिधि नवीन यादव और कांग्रेस नेता मरगूब आलम सहित अन्य अतिथियों ने खुद फाइलेरिया रोधी दवा DEC और अल्बेंडाजोल (Albendazole) की गोलियां खाकर अभियान की शुरुआत की। अतिथियों ने क्षेत्र की जनता से भी इस दवा का सेवन करने की भावुक अपील की।
10 से 25 फरवरी तक चलेगा अभियान
चिकित्सा प्रभारी डॉ. महेश्वरम ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि:
10 फरवरी: आज सभी बूथों पर आंगनबाड़ी सेविका और सहिया के माध्यम से दवा खिलाई जा रही है।
11 से 25 फरवरी: स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर अपने सामने लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाएंगे।
सुरक्षा: डॉक्टर ने स्पष्ट किया कि यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है और फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचने का एकमात्र प्रभावी रास्ता है।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर प्रमोद कुमार बर्नवाल, MTS मोहम्मद कमर, किशोर कुमार (पिरामल), राजदा खातून (BTT), उषा देवी, सोनू कुमार, अनिल कुमार सहित भारी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे। स्वास्थ्य विभाग ने प्रखंड के सभी ग्रामवासियों से आग्रह किया है कि वे खाली पेट दवा न खाएं और स्वास्थ्य कर्मियों के सामने ही दवा का सेवन कर फाइलेरिया मुक्त समाज बनाने में सहयोग दें।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.