![]() |
| शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल संतोष गंगवार व सीएम हेमंत सोरेन। |
पुरी के मंदिर जैसा होगा स्वरूप
करीब 100 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस केंद्र का डिजाइन और रूप-रेखा पूरी तरह से पुरी के जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर होगी। इसका संचालन श्री जगन्नाथ स्पिरिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर ट्रस्ट करेगा।
सीएम सोरेन बोले- यह मानव जीवन को तराशने का केंद्र बनेगा
जय जगन्नाथ के जयघोष के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि देश-दुनिया में कई संस्थाएं अलग-अलग उद्देश्यों से स्थापित की जाती हैं, जो मानव जीवन को तराशने का काम करती हैं। यह केंद्र सामाजिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समन्वय का जीवंत उदाहरण बनेगा। सोरेन ने ट्रस्ट की सोच की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले समय में यहां एक अभूतपूर्व और भव्य ढांचा खड़ा होगा।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.