![]() |
| बाइक रैली में जनता अभियान करते डॉ. शैलेंद्र चौधरी व शामिल लोग। |
'विकास के लिए भाजपा' के नारों से गूंजा शहर
रैली के दौरान पूरा मार्ग जय श्रीराम और विकास के लिए भाजपा' के नारों से गुंजायमान रहा। सैकड़ों बाइकों के काफिले ने शहर के मुख्य मार्गों का भ्रमण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। रास्ते में कई जगह स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया।
दिग्गजों ने संभाली कमान
रैली का नेतृत्व कर रहे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार राय ने कहा कि गिरिडीह की जनता अब बदलाव चाहती है। डॉ. शैलेंद्र चौधरी के रूप में शहर को एक शिक्षित और समर्पित नेतृत्व मिलेगा। रैली में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री राज पलिवाल, महानगर भाजपा अध्यक्ष रंजीत कुमार राय, पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व मेयर सुनील पासवान आदि शामिल थे।
चुनावी वादे: स्वच्छता, सड़क व पेयजल प्राथमिकता
सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि डॉ. चौधरी की जीत के साथ ही शहर में स्वच्छता, बेहतर सड़क कनेक्टिविटी और हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना भाजपा की पहली प्राथमिकता होगी। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे मतदान के दिन एक-एक वोट सुनिश्चित कराकर डॉ. चौधरी की भारी मतों से जीत दर्ज कराएंगे।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.