GA4-314340326 गिरिडीह: चर्चित गोलीकांड में सियासी उबाल, पूर्व JMM नेता ने न्याय की गुहार

गिरिडीह: चर्चित गोलीकांड में सियासी उबाल, पूर्व JMM नेता ने न्याय की गुहार

गिरिडीह: सोमवार को नगरपालिका चुनाव संपन्न होने के बाद बक्सीडीह में हुए गोलीकांड और मारपीट की घटना ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। घटना के तत्काल बाद झामुमो ने शिवम आजाद को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था। शिवम ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच और न्याय की गुहार लगाई है। शिवम ने वीडियो में भावुक अपील करते हुए कहा है कि यदि उस पर दोष साबित होता है, तो उन्हें टावर चौक पर सरेआम फांसी दे दी जाए। उन्होंने स्थानीय जांच पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच किसी केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग की है।

साजिश के तहत फंसाने का आरोप 

शिवम ने वीडियो में राजू खान का नाम लेते हुए आरोप लगाया है कि उसे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी है। कहा है कि जांच जारी है और बिना साक्ष्य किसी पर कार्रवाई नहीं होगी। साथ ही आम जनता से सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने