GA4-314340326 45 किसानों के बीच उन्नत किस्म के ओल बीच का वितरण

45 किसानों के बीच उन्नत किस्म के ओल बीच का वितरण


angara(ranchi)  हेसातू पंचायत सचिवालय में बुधवार को 45 किसानों के बीच उन्नत किस्म के ओल बीज का वितरण किया गया। उद्यान विकास योजना के तहत हेसातू पंचायत के 26 व हरातू पंचायत के 19 किसानों को ओल बीज दिया गया। वितरण हरातू मुखिया राजेन्द्र बेदिया व हेसातू मुखिया अनिता बारला ने किया। अनगड़ा प्रखंड के उद्यानमित्र दूतिलाल बेदिया ने बताया कि किसानों के आर्थिक उन्नयन को लेकर निशुल्क उन्नत किस्त के ओल बीज का वितरण किया गया। किसानों को वैज्ञानिक तरीके से ओल लगाने, रोगों से बचाव, बाजार आदि की जानकारी दी गई। इस अवसर पर समाजसेवी किशोर बेदिया, अनिकेत बेदिया आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने