GA4-314340326 लोमड़ी के काटने से जख्मी भाजपा बूथ अध्यक्ष की मौत

लोमड़ी के काटने से जख्मी भाजपा बूथ अध्यक्ष की मौत

मृतक भाजपा कार्यकर्ता रघुनाथ 
अनिल कुमार चौधरी/ angara(ranchi)  लोमड़ी के काटने से जख्मी भाजपा कार्यकर्ता रघुनाथ बेदिया(38) की मंगलवार को मौत हो गया। रघुनाथ बेदिया नवागढ़ पंचायत के बरवाटोली गांव का रहनेवाला था। वह गेतलसूद मंडल के रंगामाटी बूथ का भाजपा अध्यक्ष था। बताया जाता है कि 2 जनवरी को पास के ही जंगल गम्हरिया जारा में गाय चराने के दौरान अचानक से एक लोमड़ी ने उसके गाय पर हमला कर दिया। अपने गाय को बचाने के लिए रघुनाथ लोमड़ी से भिड़ गया। इस क्रम में लोमड़ी ने कई जगहों पर काट लिया। बाद में अन्य चरवाहों ने हो हल्ला कर लोमड़ी को भगाया। घायल होने के बावजूद घर में ही गाय व रघुनाथ का इलाज चल रहा था। कुछ दिनों बाद गाय की मौत हो गई। इधर रघुनाथ की स्थिति खराब होती गई। गंभीर अवस्था में रघुनाथ को स्वजन इलाज के लिए रिम्स रांची ले गये। यहां से सदर रेफर कर दिया गया। सदर में इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया। 

आपसी सहयोग से श्राद्धकर्म करायेंगे भाजपा कार्यकर्ता
श्राद्धकर्म के लिए नकदी व सहायता देते जैलेन्द्र कुमार
बरवाटोली निवासी सह भाजपा एसटी मोरचा जिलाध्यक्ष बुधराम बेदिया ने बताया कि रघुनाथ के शरीर में रेबीज फैल चुका था जो मौत का कारण बना। भाजपा कार्यकर्ता की मौत पर बरवाटोली गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक शोकसभा का आयोजन किया। मौके पर ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने रघुनाथ बेदिया के श्राद्धकर्म में होनेवाले खर्च की आपसी सहयोग से व्यवस्था किया। 13 फरवरी को रघुनाथ का श्राद्धकर्म होगा। भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में सहयोग राशि व श्राद्धकर्म सामग्री पीड़ीत परिवार को प्रदान किया। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि रघुनाथ बेदिया भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता था। इससे भाजपा को काफी नुकसान हुआ है। शोकसभा में भाजपा गेतलसूद मंडल अध्यक्ष सोहराई बेदिया, दुर्गा महतो, जयशंकर मुंडा, जग्गू बेदिया, दिलीप मिर्धा, पंचम भोगता, महावीर बेदिया सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने