फोटो: कांके होचर रिंग रोड में जीवन रेखा हॉस्पिटल का उद्घाटन करते समाजसेवी पंकज सिंह। कांके,(रांची)। थाना क्षेत्र के होचर रिंग रोड में शुक्रवार को जीवन रेखा हॉस्पिटल का उद्घाटन समाजसेवी पंकज सिंह के द्वारा किया गया। इसके संचालक अरविंद सिंह ने बताया कि यहां 24 घंटे चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध रहेगी। पैथोलॉजिकल जांच, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, ईसीजी सहित अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। यहां डॉक्टर विजय होरो, डॉक्टर मधु मालती, डॉक्टर उदय प्रताप सिंह, डॉक्टर सुधा कुमारी, डॉक्टर रंजन कुमार सिंह सहित अन्य चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इस मौके पर बबलू मित्रा, रेफा मोदक, मुन्ना साहू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कांके होचर रिंग रोड में हुआ जीवन रेखा हॉस्पिटल का उद्घाटन
Kanke
0

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.