angara(ranchi) सेवा धाम जोन्हा में बुधवार को वीबी-जी राम जी पर सम्मेलन हुआ। इसका उदघाटन केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ व पूर्व मंत्री रांची विधायक सीपी सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। संचालन योजना के जिला संयोजक मनोज कुमार चौधरी ने किया। संजय सेठ ने कहा कि मनरेगा योजना पूरी तरह से लूट की योजना बन गई थी। इसलिए जी राम जी योजना लाकर प्रधानमंत्री ने इस योजना से लूट-खसोट भ भ्रष्टाचार को खत्म कर दिया। पूरी पारदर्शिता के साथ योजना का लाभ सीधे लाभुक को मिलेगा। सीपी सिंह ने बताया कि योजना की निरंतरता बनाये रखने के लिए मोदी सरकार ने केन्द्र व राज्य सरकारों के अंशदान कर उचित बंटवारा कर सराहनीय काम किया है। इस अवसर पर खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, भाजपा रांची जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज, पूर्व रांची जिलाध्यक्षों जैलेन्द्र कुमार, रणधीर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाईक, जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, जोन्हा मंडल अध्यक्ष बसंत सुंडी, कुंती देवी, रेखा देवी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेश साहू, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष बुधराम बेदिया, प्रमोद सिंह, शशि मेहता, रेखा देवी, रितेश उरांव, अनगड़ा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, गेतलसूद मंडल अध्यक्ष सोहराई बेदिया, सिल्ली मंडल अध्यक्ष अंबुज रजक, पतराहातू मंडल अध्यक्ष भगीरथ महतो, रामपुर मंडल अध्यक्ष अमित बेदिया, राहे मंडल अध्यक्ष मेघनाथ महतो, सोनाहातू मंडल अध्यक्ष खगेश महतो, बारेंदा मंडल अध्यक्ष सुभाष महतो, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनाथ महतो, वरिष्ठ नेता अजय महतो, गेतलसूत मंडल अध्यक्ष सोइराई बेदिया, जगरनाथ शाही, बाबूलाल बड़ाइक, मनोज बेदिया, भानु भोगता, महेंद्र महतो, रामदयाल बेदिया, लालू उरांव, बिपिन भोगता आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.