 |
| कंबल का वितरण करते जैलेन्द्र कुमार |
angara(ranchi) कुच्चू पंचायत में रविवार को विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन(वीबी जीरामजी) पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसका आयोजन भाजपा सिकिदिरी मंडल ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार थे। जैलेन्द्र कुमार ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने नरेगा को कालक्रम में मनरेगा बनाया गया। अब केन्द्र की मोदी सरकार मनरेगा में कई ऐतिहासिक बदलाव करते हुए इसे जी राम जी बना दिया। जी राम जी ग्रामीण भारत के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इस योजना से भ्रष्ट्राचार को खत्म करके पारदर्शी बनाया गया है। चूंकी इस योजना से भ्रष्ट्राचार को मोदी सरकार ने खत्म कर दिया इसलिए विपक्षी पार्टी इसका विरोध कर रही है। मौके पर 50 से अधिक जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर एसटी मोरचा रांची जिलाध्यक्ष बुधराम बेदिया, सिकिदिरी मंडल अध्यक्ष सोहराई बेदिया, मंत्री दिलीप मिर्धा, शंकर बेदिया, मंगल सिंह मुंडा, गिलू बेदिया आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.