 |
| विजेता नायक ब्रदर्श गेतलसूद |
angara(ranchi) गेतलसूद मैदान में रविवार को आयोजित एक दिवसीय फुटबाल टुर्नामेंट का खिताब नायक ब्रदर्श गेतलसूद जीता। टुर्नामेंट में आठ टीमें शामिल हुई। खिताबी मुकाबले में नायक ब्रदर्श ने एनएफसी जोन्हा को पेनाल्टी शूट आउट में 4-2 गोल से पराजित किया। दोनों टीमों को एक एक खस्सीव ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। प्लेयर आफ मैच का पुरस्कार नायक ब्रदर्श के रवि नायक व प्लेयर आफ टुर्नामेंट का पुरस्कार रितेश नायक को प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि जसपुरिया एजुकेशनल ट्रस्ट के संस्थापक जैलेन्द्र कुमार, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, प्रमुख दीपा उरांव, नामकुम उपप्रमुख वीणा देवी, गेतलसूद उपमुखिया शंकर बैठा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा ने किया। इस अवसर पर भाजपा एसटी मोरचा के रांची जिलाध्यक्ष बुधराम बेदिया, भाजपा एससी मोरचा के जिला महामंत्री संजय नायक, भाजपा सिकिदिरी मंडल अध्यक्ष सोहराई बेदिया, शिकारी महतो, बिपिन मुंडा, आयोजन समिति नायक ब्रदर्श के अध्यक्ष कार्तिक नायक, सचिव छतीस नायक, कोषाध्यक्ष रवि नायक सहित सावन नायक, अर्जन नायक आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.