फोटो : नवनियुक्त जीएम को नियुक्ति पत्र देते निदेशक डॉ शंभु प्रसाद सिंह। कांके,(रांची)। सत्येंद्र कुमार को कांके जनरल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर प्राइवेट लिमिटेड, ब्लॉक चौक कांके का जनरल मैनेजर (जीएम) बनाया गया है। बुधवार को हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर शंभु प्रसाद सिंह और डॉक्टर कुमारी आभा ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर डॉक्टर शंभु प्रसाद सिंह ने सत्येंद्र कुमार को अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत किया तथा नई जिम्मेवारी का सफलतापूर्वक निर्वहन की शुभकामनाएं दीं। इसके पूर्व सत्येंद्र कुमार राधिका एंड ए मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव का दायित्व भी संभाल रहे थे। इस मौके पर डॉक्टर एसबी खलखो, डॉ एमपी सिन्हा, डॉ नरेश यादव, विरेंद्र प्रसाद, डॉ अनुपकांत, लता कुमारी, साहित्यकार मीनू सिन्हा, महेश सिंह, रेखा सिन्हा, आशुतोष कुमार, डॉक्टर प्रज्ञा राज, डॉक्टर मनीष सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
सत्येंद्र कुमार बनाए गए कांके जनरल हॉस्पिटल के जीएम
Kanke
0
Tags
Kanke News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.