 |
| जयपाल सिंह मुंडा की जयंती मनाते |
angara(ranchi) अनगड़ा पंचायत सचिवालय में शनिवार को जयपाल सिंह मुंडा का जयंती मनाया गया। पूर्व मुखिया मधुसूदन मुंडा के नेतृत्व में जयंती मना। जयपाल सिंह मुंडा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। मधुसूदन मुंडा ने बताया कि जयपाल सिंह मुंडा ने छह दशक पूर्व हाकी के साथ साथ झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल के समक्ष रखने का काम किया था। झारखंड की सांस्कृतिक विरासत व जीवन दर्शन मानव जीवन का मूल है। इसे अपनाकर ही हम श्रेष्ठ समाज की रचना कर सकते है। इस अवसर पर आशीष मुंडा, पूर्व पंसस अघनू महतो, सेवाराम पाहन, पुशनाथ मुंडा, संगीता कैथा, जितेंद्र मुंडा, बिरसा मुंडा, संतोष मुंडा, सुलेंद्र मुंडा आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.