![]() |
| लंदन में झारखंड के एक छात्र को सम्मानित करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। |
150 से अधिक प्रतिभागी हुए शामिल
लंदन के इस समारोह में 'मारंग गोमके ओवरसीज स्कॉलरशिप' के तहत यूके की टॉप यूनिवर्सिटीज में पढ़ रहे छात्र, चेवनिंग स्कॉलर्स, वहां कार्यरत युवा प्रोफेशनल, शोधकर्ता और उद्यमी शामिल हुए। कुल 150 प्रतिभागियों ने मुख्यमंत्री के साथ अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं।
प्रकृति और न्याय के साथ आगे बढ़ रहा झारखंड
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन सिर्फ एक जश्न नहीं, बल्कि अनंत संभावनाओं की ओर बढ़ते झारखंड की कहानी है। उन्होंने कहा कि झारखंड की विकास यात्रा मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन के आदर्शों से प्रेरित है। हम प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर आगे बढ़ रहे हैं। गरिमा, आत्मसम्मान और न्याय ही हमारे भविष्य की दिशा तय करेंगे। राज्य सरकार अपनी जड़ों और संस्कृति को सहेजते हुए समावेशी विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर रहेगी।
सादरी गीतों पर झूमे लोग, स्कॉलर्स ने जताया आभार
कार्यक्रम के दौरान लंदन की सड़कों पर झारखंड की पारंपरिक संस्कृति की झलक देखने को मिली। प्रवासियों और छात्रों ने सादरी गीतों पर नृत्य किया, जिससे पूरा माहौल झारखंडी रंग में रंग गया। स्कॉलरशिप पाकर विदेश में पढ़ रहे छात्रों ने भावुक होते हुए कहा कि सरकार की इस पहल ने उनके सपनों को पंख दिए हैं।
यह भी पढ़ें: दुनिया का पावर हाउस बनेगा झारखंड
क्लिक करें : झारखंड व झारखंड सरकार से जुड़ीं खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सएप चैनल को ज्वाइन करें

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.