चुनाव आयोग का बड़ा डिजिटल धमाका: अब 40 ऐप्स की ताकत एक प्लेटफॉर्म ECINET पर, जानिए क्यों है खास
![]() |
| ECINET नामक डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च करते मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार। |
यह दुनिया का सबसे बड़ा चुनावी सेवा प्लेटफॉर्म है, जो आयोग के 40 से अधिक ऐप्स और पोर्टलों को एक जगह समाहित करता है।
CEC बोले- दुनिया के देश हमसे हाथ मिलाएं
लॉन्चिंग के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने बताया कि ECINET को कानून के सख्त पालन के साथ तैयार किया गया है। यह हिंदी और अंग्रेजी समेत संविधान की सभी 22 अनुसूचित भाषाओं में उपलब्ध है। उन्होंने दुनिया के अन्य देशों के चुनाव निकायों (EMBs) को प्रस्ताव दिया कि वे भी अपने कानूनों और भाषाओं के अनुसार ऐसा सिस्टम बनाने के लिए भारत के साथ सहयोग करें।
क्या है ECINET? आपके लिए इसमें क्या खास है?
ECINET को चुनाव से जुड़ी तमाम सेवाओं के लिए 'वन-स्टॉप' सॉल्यूशन के रूप में तैयार किया गया है। इसमें नागरिकों और उम्मीदवारों के लिए कई सुविधाएं हैं:
* वोटर कार्ड: ई-एपिक डाउनलोड, मतदाता सूची में नाम खोजना और पंजीकरण।
* उम्मीदवार को जानें: अपने क्षेत्र के कैंडिडेट की पूरी जानकारी और क्रिमिनल रिकॉर्ड की जांच।
* सीधी कनेक्टिविटी: BLO के साथ कॉल बुक करना और चुनाव अधिकारियों से संपर्क।
* शिकायत: चुनावी गड़बड़ी या अन्य समस्याओं के लिए सिंगल विंडो शिकायत निवारण।
बिहार चुनाव में हुआ सफल 'ट्रायल run'
इस प्लेटफॉर्म की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके बीटा वर्जन का परीक्षण 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान किया गया था। बीटा रिलीज के बाद से अब तक:
* 10 करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्रोसेस किए गए।
* 150 करोड़ से अधिक दस्तावेजों का डिजिटलीकरण हुआ।
* 11 लाख से ज्यादा बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) इस पर रजिस्टर्ड हैं।
सुरक्षा में सेंध नामुमकिन: डॉ. सीमा खन्ना
आईटी महानिदेशक डॉ. सीमा खन्ना ने बताया कि साइबर सुरक्षा ECINET का सबसे मजबूत स्तंभ है। उन्होंने कहा कि अब तकनीक केवल मदद के लिए नहीं, बल्कि चुनावों में पारदर्शिता और सार्वजनिक विश्वास बढ़ाने का एक रणनीतिक हथियार है। इस दौरान चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने भी प्लेटफॉर्म को निर्णय लेने की प्रक्रिया में तेजी लाने वाला बताया।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.