GA4-314340326 केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने छात्राओं को दिया स्टडी लैंप, कला उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को किया सम्मानित

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने छात्राओं को दिया स्टडी लैंप, कला उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को किया सम्मानित

फोटो : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कांके में छात्राओं व अभिभावकों को सम्मानित करते रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ। कांके,(रांची)। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कांके में शनिवार को विशेष अभिभावक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राष्ट्रीय कला उत्सव में छऊ नृत्य में तृतीय स्थान हासिल करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। साथ ही अभिभावकों एवं शिक्षकों को भी सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल के बैंड ग्रुप की मुक्तकंठ प्रशंसा करते हुए दिल्ली में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में होने वाली प्रतियोगिता में विजय हासिल कर राज्य का मान बढ़ाने की शुभकामनाएं दीं। कहा कि इस विद्यालय की व्यवस्था किसी भी अच्छे निजी स्कूल से कम नहीं है। यहां की छात्राएं पढ़ाई और अन्य गतिविधियों में काफी सराहनीय प्रदर्शन कर रही हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को लेकर चल रहे हैं। इसमें युवाओं विशेषकर छात्राओं की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होगी। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं के बीच स्वयं सेवी संस्था लक्ष्यम की ओर से उपलब्ध कराए गए स्टडी लैंप का वितरण किया। इस मौके पर मुखिया संघ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सोमा उरांव, बीजेपी कांके के मंडल अध्यक्ष प्रभात भूषण, बीपीओ मर्सी मंजुला बिलुंग, शिक्षक सुमित सिंह, वार्डन अंजलि गांगुली, सीआरपी अरविंद मिश्रा, समाजसेवी पूनम आनंद, शिक्षिका रश्मि कुमारी, रेशमा परवीन सहित अन्य शिक्षिकाएं एवं अभिभावक उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने