GA4-314340326 कांके रेन्डो पतरातू स्टेडियम में छह से 14 फरवरी तक होगा महाराजा मदरा मुंडा फुटबॉल चैंपियन ट्रॉफी का आयोजन

कांके रेन्डो पतरातू स्टेडियम में छह से 14 फरवरी तक होगा महाराजा मदरा मुंडा फुटबॉल चैंपियन ट्रॉफी का आयोजन

फोटो: महाराजा मदरा मुंडा फुटबॉल चैंपियन ट्रॉफी के आयोजन को लेकर बैठक करते समिति के पदाधिकारीगण। कांके, (रांची)। राजधानी रांची के कांके प्रखंड क्षेत्र के रेन्डो पतरातू स्थित महाराजा मदरा मुंडा स्टेडियम में छह से 14 फरवरी तक छठे महाराजा मदरा मुंडा फुटबॉल चैंपियन ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय कांके प्रमुख सह कांग्रेस पार्टी रांची जिला अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा की अध्यक्षता में हुई आयोजन समिति की बैठक में लिया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन छह फ़रवरी को होगा। वहीं उसका फाइनल मैच 14 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इसका प्रवेश शुल्क 21 हजार रखा गया है। प्रतियोगिता में अंतिम 25 जनवरी तक प्रवेश लिया जा सकता है। इसके विजेता टीम को तीन लाख तथा बड़ा ट्रॉफी और उपविजेता टीम को दो लाख एवं ट्रॉफी पुरस्कार के रूप में दिया जायेगा। वहीं तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को पचास-पचास हजार का ईनाम दिया जाएगा। मैन ऑफ द सीरीज चुने गए खिलाड़ी को मोटरसाइकिल दिया जाएगा। प्रतियोगिता के एक मैच में अधिकतम तीन विदेशी खिलाड़ी ही खेल सकेंगे। बताते चलें यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों और टीमों के बीच बेहतर,निष्पक्ष एवं भव्य आयोजन को लेकर काफी लोकप्रिय है। इस कारण झारखंड के अलावे अन्य राज्यों की टीमें भी इसमें भाग लेती हैं। इस बैठक में संजय महतो जिला परिषद सदस्य कांके पूर्वी, मदन महतो पंचायत समिति सदस्य नेवरी, इम्तियाज अंसारी, संजय मुंडा आयोजन समिति के अध्यक्ष, हाजी हयात अंसारी,संदीप कुमार, राधा मुंडा, देवचंद मुंडा, भक्तु उरांव, श्याम उरांव, फरीद खान,रंजन लकड़ा, अजय महतो, प्रकाश उरांव, जुगेश मुंडा,प्रभात करमाली एवं अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने