GA4-314340326 झामुमो कांके प्रखंड समिति ने विजेता को किया सम्मानित, जनवरी में होगा वनभोज सह कार्यकर्ता मिलन समारोह

झामुमो कांके प्रखंड समिति ने विजेता को किया सम्मानित, जनवरी में होगा वनभोज सह कार्यकर्ता मिलन समारोह

फोटो: विजेता पावर लिफ्टर को सम्मानित करते झामुमो कांके प्रखंड समिति के पदाधिकारीगण। कांके(रांची)। झामुमो कांके प्रखंड समिति की अहम बैठक बुधवार को हुई। इसमें प्रखंड समिति का विस्तार कर इसको सशक्त बनाने पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। सभी ने वार्ड, टोला, पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक समिति को मजबूत करने का निर्णय लिया। वहीं जनवरी माह में वनभोज सह कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। इस मौके पर वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग में गोल्ड मेडलिस्ट रहे कांके निवासी अखलाक खान को प्रखंड समिति के तरफ से बुके, शॉल एवं मोमेंटम देकर सम्मानित किया गया। बैठक की अध्यक्षता झामुमो कांके प्रखंड अध्यक्ष नवीन तिर्की ने किया। वहीं संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष मो. हनीफ अंसारी ने किया। इस बैठक में केंद्रीय सदस्य समनूर मंसूरी, वरिष्ठ नेता खुर्शीद आलम, सचिव अशोक कुमार साहू, सबीबुल रहमान,अजीज अंसारी,रतन अनमोल साचा, रवि बारला, महादेव करमाली, शेख शहाबुद्दीन, बसंत कुमार महतो,रंथु उराव, सज्जाद अंसारी,मो चांद, कजरू मुंडा, मंगरू मुंडा, सलमान अंसारी, जैनुल अंसारी,मोती लाल उरांव, रजनीश चंद्र पाहन, मो तौहीद,मुकेश उरांव, सहदेव मुंडा, अख़्तर मंसूरी, जितेंद्र उरांव, श अंसारी, नवाजिश अंसारी,अरुण तिर्की, रंजन पाहन, कृष्णा तिर्की, विक्की उरांव, दीपक केरकेट्टा, अरविंद गाड़ी, दसवा उरांव, रवि बिन्हा आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने