![]() |
| गिरिडीह जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। |
कुल 16 पदों के लिए हुए इस चुनाव में अधिवक्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ मतदान किया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजेता प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया। इस दौरान खूब आतिशबाजी हुई, गुलाल उड़े और मिठाईयां बांटी गईं।
किसे, किस पद पर कितना मिला वोट
अध्यक्ष पद
* प्रकाश सहाय: 497 (विजयी)
* सुकदेव भास्कर: 222
* मोहम्मद शाहनवाज: 17
महासचिव
* चुन्नूकांत: 351 (विजयी)
* दशरथ प्रसाद: 247
* अजय कुमार सिन्हा: 121
* उमेश चंद्र त्रिवेदी: 18
उपाध्यक्ष
* विशाल आनंद: 390 (विजयी)
* बालगोबिंद साहू: 329
संयुक्त सचिव (प्रशासन)
* शिवेंद्र कुमार सिन्हा: 269 (विजयी)
* मनोज कुमार यादव: 267
* पंचानन्द क्र. मुनि: 123
* मोहम्मद शेर अली अंसारी: 78
संयुक्त सचिव (पुस्तकालय)
* सुभोनिल सामंत: 324 (विजयी)
* शिव कुमार गुप्ता: 226
* ज्योतिष कुमार सिन्हा: 186
कोषाध्यक्ष
* अमित कुमार सिन्हा: 378 (विजयी)
* तुलसी प्रसाद महतो: 254
* मीरा कुमारी: 90
सहायक कोषाध्यक्ष
* दिनेश कुमार राणा: 387 (विजयी)
* चंदन कुमार सिन्हा: 314
* धीरज कुमार सिन्हा: 33
कार्यकारिणी सदस्यों में 9 लोग चुने गए
* अमित कुमार * भुनेश्वर महथा * बिनोद कुमार पासवान
* उत्तम कुमार सिन्हा * सृष्टि सौम्या * दिनेश प्रसाद शर्मा
* बिनोद कुमार यादव * वैभव विशाल * बलराम राम
शांतिपूर्ण संपन्न हुई मतदान प्रक्रिया
शनिवार को सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हुआ। संघ के कुल 16 पदों के लिए मतदाता अधिवक्ता पूरे उत्साह के साथ मतदान में भाग लिए। मतदान केंद्र की देखरेख स्टेट बार काउंसिल द्वारा नियुक्त किए गए ऑब्जरवर अधिवक्ता मृत्युंजय कुमार और अधिवक्ता बालेश्वर प्रसाद के अलावे आरओ के रूप में नियुक्त गिरिडीह के अधिवक्ता महेंद्र देव, केशव दाराद और प्रमोद सिंह ने की। ऑब्जर्वर मृत्युंजय श्रीवास्तव ने बताया कि जिला अधिवक्ता संघ के कुल 16 पदों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराया गया।


एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.