GA4-314340326 28 दिसंबर को कांग्रेस कार्यकर्ता अपने अपने घरों में फहराएं पार्टी का झंडा: एतवा उरांव

28 दिसंबर को कांग्रेस कार्यकर्ता अपने अपने घरों में फहराएं पार्टी का झंडा: एतवा उरांव

कांग्रेस की बैठक
angara(ranchi)  कांग्रेस पार्टी की अनगड़ा प्रखंड कमिटि की मंगलवार को अनगड़ा में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव ने की। बैठक में खिजरी विधायक राजेश कच्छप के द्वारा विभिन्न पंचायत अध्यक्षों के बीच कंबल, चावल रसीद व पार्टी का झंडा का वितरण किया गया। साथ ही 28 दिसंबर को होनेवाले कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि श्रवण कुमार मुंडा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रयास करे की शीतलहरी में सभी जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जाए। अब से पंचायत स्तर पर ही श्राद्धकर्म सहित अन्य सामाजिक कार्यो के लिए सूखा राशन की रसीद उपलब्ध रहेगी। पंचायत स्तर पर सूचना उपलब्ध कराने पर विधायक जी के द्वारा सहायता उपलब्ध कराया जाएगा। एतवा उरांव ने बताया कि पार्टी के 140वें स्थापना दिवस के मौके पर 28 दिसंबर को सभी कांग्रेस कार्यकर्ता अपने अपने घरों में पार्टी का झंडा फहराएं। इस अवसर पर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रज्जाक अंसारी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष योगेंद्र बेदिया, प्रमुख दीपा उरांव, अजय उरांव, जोन तिग्गा, सरिता देवी, आशीष मुंडा, महासचिव साकिर अंसारी, संजय नायक, छोटेलाल महतो, अजय करमाली, अनीता देवी, दूतीलाल बेदिया, बिहारी मुंडा आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने