फोटो : कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किए गए पदाधिकारीगण। कांके,(रांची)। कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस कार्यक्रम राजधानी के कांके प्रखंड के सुंदर नगर बिरसा मुंडा स्थल पर रविवार को आयोजित किया गया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी झारखंड प्रदेश के प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक सुरेश कुमार बैठा, जिला अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा, प्रखंड अध्यक्ष संजर खान, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय आदि के द्वारा कांग्रेस पार्टी का झंडा फहराया गया। अपने संबोधन में के राजू ने कहा कि देश को कांग्रेस पार्टी की नितांत आवश्यकता है। कहा कि भाजपा लोगों के हित में कार्य नहीं कर रही है। कांग्रेस के आने से ही देश और लोकतंत्र बचेगा। कहा कि मनरेगा जिसको यूपीए ने लोगों को सुनिश्चित रोजगार के लिए शुरू किया था उसको भाजपा बंद कर रही है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने पेसा कानून लागू कर दिया है। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों, सदस्यों से पंचायत और ग्राम सभा स्तर तक सभी को इससे होने वाले लाभ के विषय में अवगत कराने का आग्रह किया। कहा कि आम लोगों को जल, जंगल और जमीन संबंधी इसके कारण मिलने वाले अधिकारों के बारे में बताएं। उन्होंने सभी पंचायतों में पार्टी का झंडा फहराने का आह्वान भी किया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि पांच जनवरी को पार्टी के सभी पदाधिकारी और सदस्य मनरेगा में कार्य करने वालों से पंचायत से लेकर वार्ड स्तर तक संपर्क कर उनको भाजपा के गलत निर्णय की जानकारी देंगे। आरोप लगाया कि भाजपा पूंजीपतियों और कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। कहा कि कांग्रेस का इतिहास स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास है। कांग्रेस ने देश के निर्माण में बहुत बड़ा योगदान दिया है। विधायक सुरेश कुमार बैठा ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने परिश्रम से पार्टी को सींच कर मजबूत कर रहे हैं। इसका परिणाम है कि 35 साल बाद कांके में कांग्रेस को विजय मिली है। कार्यकर्ताओं को सुबोधकांत सहाय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष सोमनाथ मुंडा और प्रखंड अध्यक्ष संजर खान ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर दर्जनों वरीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया। हालांकि समय के अभाव में कुछ वरीय कार्यकर्ताओं को सम्मानित नहीं किया जा सका, इससे उनमें कुछ मायूसी नजर आई। इस मौके पर मदन कुमार महतो,बिनोद कुमार साहू, अशोक महतो, मुरारी तिवारी, जगदीश साहू, सहदेव मुंडा, ऐनुल हक अंसारी, अभिषेक राज हेरेंज, लालचंद सोनी, महेश कुमार मनीष, गौरीशंकर, रीता चौधरी, मोहम्मद हुसैन, सुकरा मुंडा, जमील अख्तर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।
देश को कांग्रेस पार्टी की है जरूरत : के राजू
Kanke
0
Tags
Kanke Ranchi


إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.