 |
| बनाया गया चरनी |
angara(ranchi) कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में सोमवार को “मेरीवा 25” (क्रिसमस फीस्ट) का आयोजन धूमधाम से हुआ। उद्घाटन प्राचार्य डॉ एल रंगनाथन, उपप्राचार्य प्रो. रसिका नवनीत सिंह व संस्थान के डायस क्लब की कन्वेनर डॉ पल्लवी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। फीस्ट का आयोजन डायस क्लब के ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने करोल सिंगिंग, पोएटीका, स्किट, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी आयोजित हुआ। विद्यार्थियों ने संगीत के माध्यम से प्रभु ईसा मसीह के गीत गाया। मनमोहक चरनी की झांकी से प्रभु के जन्म को भी दर्शाया गया। इस अवसर पर प्रो. अरशद उस्मानी, डॉ नवीन सिन्हा, डॉ पवन कुमार, डॉ शालिनी सिंह डायस क्लब के प्रो अभिषेक कौशल, प्रो रिया सिंह, प्रो स्वेता कुमारी आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.