हिंडालको ने मूरी के किसानों को दी लिफ्ट इरिगेशन की सौगात, फसल उत्पादन में होगी वृद्धि

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते प्रधान कृषि सचिव अबुबकर सिद्दीख पी।
अनूप महतो/सिल्ली (रांची): हिंडालको इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, मूरी के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) विभाग ने सिल्ली प्रखंड के मोदीडीह, कांटाडीह और कलुवाडीह गांवों की किसान समितियों के लिए एक महत्वपूर्ण लिफ्ट इरिगेशन (लिफ्ट सिंचाई) परियोजना का शुभारंभ किया है। इस पहल से क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

 प्रधान कृषि सचिव ने किया उद्घाटन

इस महत्वपूर्ण परियोजना का उद्घाटन झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के प्रधान सचिव अबुबकर सिद्दीकी पी ने किया। उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि यह परियोजना किसानों के लिए वरदान सिद्ध होगी। सिद्दीख पी ने जोर देकर कहा कि लिफ्ट सिंचाई से फसल उत्पादन में वृद्धि होगी, जिससे किसानों की आय दोगुनी करने के राष्ट्रीय लक्ष्य को मजबूती मिलेगी।

निरंतर विकास की ओर अग्रसर हिंडालको

हिंडालको मूरी प्लांट के यूनिट हेड संदीप पाटिल ने इस अवसर पर कहा कि हिंडालको का सीएसआर विभाग समाज के विकास के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा कि यही सच्चे अर्थों में विकास को गति देता है।

परियोजना के शुभारंभ के साथ-साथ, ठंड के मौसम को देखते हुए सीएसआर विभाग द्वारा क्षेत्र के बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्लांट के सीएसआर हेड अनिल सिंह ने किया।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति 

इस अवसर पर हिंडालको संस्थान और स्थानीय प्रशासन के कई अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इनमें हिंडालको के कॉर्पोरेट अफेयर्स के प्रेसिडेंट संजय श्रीवास्तव, मूरी प्लांट के प्रोडक्शन हेड प्रशांत बोस, इंजीनियरिंग हेड गौरी शंकर, एचआर हेड श्री कुमार अभिषेक सहित अरुण कुमार, श्याम कुमार, स्थानीय प्रतिनिधियों में लालूराम उरांव, सिंहपुर नार्शिग होम के निदेशक डॉ. रामनेश, सिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। इस परियोजना से किसानों में हर्ष का माहौल है।

देखिए, नवभास्कर के प्रश्न पर क्या बोले कृषि सचिव






Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم