angara(ranchi) स्वर्ण रेखा जलविद्युत परियोजना सिकिदिरी के सामने रविवार को जलमीनार निर्माण का शिलान्यास रखा गया। आधारशिला जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा ने किया। विशिष्ट अतिथि हेसातू मुखिया अनिता बारला थे। 15वें वित्त आयोग मद से जलमीनार का निर्माण कराया जाएगा। राजेन्द्र शाही मुंडा ने कहा की जलमीनार बन जाने से आसपास के लोगों को पेयजल संकट से निजात मिलेगी। इस अवसर पर पंसस बबीता देवी, उपमुखिया चरण बेदिया, राखी पाहन, राजेश पाहन, भाजपा सिकिदिरी मंडल अध्यक्ष सोहरैया बेदिया, ग्रामप्रधान शिवधर रजवार, नंदलाल राम, सत्यपाल राउत आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.