 |
| अर्ध्य देते खिजरी विधायक राजेश कच्छप |
angara(ranchi) आस्था का महापर्व छठ अनगड़ा और सिकिदिरी में पुरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंगलवार को उदायीमान भगवान भुवन भास्कर को अर्ध्य के साथ छठव्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला उपवास को तोड़ा। इस मौके पर गेतलसूद डैम, सिकिदिरी पावर नहर, मोहरलाल गेट, गोंदलीपोखर, अनगड़ा, हुंडरू फॉल, नवागढ़ आदि के जलाशयों में सूर्यदेव की आराधना कर छठ माता की पूजा-अर्चना की गई।
छठ पूजा समिति गेतलसूद की ओर से आकर्षक विद्युत सज्जा की गई थी, पूजन सामग्री का वितरण किया गया। गेतलसूद डैम छठ घाट में पानी के बीच भगवान भुवन भास्कर की प्रतिमा स्थापित की गई थी। मुख्य अतिथि खिजरी के विधायक राजेश कच्छप, विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता जैलेंद्र कुमार, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव, मुखिया शांति मुंडा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, अजय साहू, विधायक प्रतिनिधि श्रवण मुंडा, हेमलाल थापा, मुखिया राजेंद्र बेदिया, सिकंदर रजवार ने भगवान भुवन भास्कर को अर्ध्य दिया।
आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष शंकर बैठा, सचिव शिवदास गोस्वामी, कोषाध्यक्ष संतोष सिन्हा, भोला महतो, पंकज भारती, राजेश लोहरा, अजय राज, विक्रम बैठा, राज बैठा, उमेश गुप्ता, संजय नायक, सीताराम मुंडा, गौरीशंकर मुंडा, अमित चौधरी, ईश्वरचंद्र गोस्वामी आदि का योगदान रहा।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.