![]() |
सोनत ट्रस्ट के द्वारा धोखाधड़ी करते हुए खाता नं. 231 प्लांट नंबर 4382 रकबा 2 एकड़ जमीन एक ही हिस्सेदार परेश मुंडा से लिखवा लिया। जबकि दूसरा हिस्सेदार विंदेश्वर मुंडा है। जबकी यह जमीन पहनई है। जिसकी खरीद बिक्री नही की जा सकती। रोते रोते परिवार ने भारत मुंडा समाज के प्रतिनिधियों की इस घटना की जानकारी दी। इधर रैयतों के द्वारा उक्त भूखंड के दाखिल खारिज रोकने का लिखित आवेदन दिया गया है। भारत मुंडा समाज ने कहा कि अब जमीन का फैसला जमीन पर होगा। रैयतों को जमीन वापस दिलाने तक जोरदार आंदोलन करेगा। प्रतिनिधि मंडल में जिला परिषद् सदस्य अनगड़ा(पूर्वी) राजेन्द्र शाही मुंडा, प्रखंड सचिव सोहन मुंडा, कोषाध्यक्ष राजेश पहान, संगठन सचिव सतेन्द्र मुंडा, पुशनाथ मुंडा, अनिल मुंडा, संजय पहचान, विपिन मुंडा आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.