GA4-314340326 कांके जनरल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में 103 वर्षीय वृद्ध का हुआ सफल ऑपरेशन, पूर्ण स्वस्थ स्वास्थ्य मानकों को देख चकित हुए चिकित्सक

कांके जनरल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में 103 वर्षीय वृद्ध का हुआ सफल ऑपरेशन, पूर्ण स्वस्थ स्वास्थ्य मानकों को देख चकित हुए चिकित्सक

फोटो: ऑपरेशन के बाद डॉक्टर शंभू प्रसाद सिंह के साथ वयोवृद्ध उगन साव। KANKE NEWS,(RANCHI)। राजधानी रांची के कांके जनरल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ब्लॉक चौक कांके में ठठंगी गांव टंडवा, चतरा निवासी 103 वर्षीय वृद्ध उगन साव के हर्निया का सफल ऑपरेशन हुआ। उनका ऑपरेशन आयुष्मान भारत योजना के तहत डॉक्टर शंभू प्रसाद सिंह निदेशक, कांके जनरल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ने किया। 17 अक्टूबर को उनका टांका भी काट दिया गया। वे अब पूर्णतः स्वस्थ हैं। डॉक्टर शंभू प्रसाद सिंह जो सचिव एचबीआई आईएमए, झारखंड, चेयरमैन इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी,रांची, कार्यकारी अध्यक्ष,आरोग्य भारती सह उपाध्यक्ष एएचपीआई,झारखंड हैं, ने बताया कि 103 वर्ष की उम्र में उगन साव को बीपी, शुगर, किडनी, हृदय सहित किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। इस अवस्था में भी ऑपरेशन के पूर्व कार्य गए प्रत्येक जांच में वे सभी स्वास्थ्य मानकों पर पूर्णतः स्वस्थ पाए गए हैं। इसको देख सभी चिकित्सक भी हैरान हैं। कहा कि आजकल की बिगड़ती जीवनशैली के कारण 40 वर्ष के बाद ही लोग विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझने लगते हैं। शंभू प्रसाद सिंह ने कहा कि ऐसे में उनके स्वस्थ जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उनके सभी दस्तावेजों में उनके जन्म का वर्ष 1922 दर्ज है। इधर उगन साव के पोतों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरंभ की गई आयुष्यमान भारत योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे उनके वृद्ध दादा का इलाज संभव हो सका अन्यथा पैसे के अभाव में हम लोग उनका इलाज भी नहीं करा पाते। उगन साव ने कहा कि वे अब पूरी तरह अच्छे हैं। कहा कि यह योजना वास्तव में हम जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो रही है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने