angara(ranchi) अनगड़ा थाना की पुलिस ने अफीम की खेती के खिलाफ शुक्रवार को अम्बाझरिया पंचायत सचिवालय में जागरूकता अभियान चलाया। अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व काफी संख्या में ग्रामीणों शामिल हुए। सभी ने अवैध अफीम नही करने व इसके खेती करनेवालों की सूचना देने का सामूहिक संकल्प लिया। अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह ने अफीम की खेती से संबंधित दुष्परिणाम एवं कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा की जो भी ग्रामीण अफीम की खेती करेगा उसके विरूद्ध गांव स्तरी पर सामूहिक कारवाई की जाएगी। हीरालाल साह ने कहा कि नियम तोड़ने वाले ग्रामीणों, अफीम की खेती के लिए जमीन देने वाले व अफीम तस्कर को मदद करने को चिन्हित कर कानूनी कारवाई कर जेल भेजा जाएगा। इस अवसर पर समाजसेवी बिनोद महतो आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.