angara(ranchi) हेसल के जमुवारी गांव में रविवार को नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। ट्रांसफार्मर खराब होने से पिछले दस दिनों से पूरा गांव अंधेरे में था। इसका उदघाटन समाजसेवी अर्जुन राम ने फीता काटकर किया। ट्रांसफार्मर खराब होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही थी। कई बार उपभोक्ताओं ने ट्रांसफार्मर बदलने के लिए विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया। लेकिन कुछ नही नही। दो दिन पहले इसकी जानकारी खिजरी विधायक राजेश कच्छप को दिया गया। तत्काल राजेश कच्छप ने गांव में नया ट्रांसफार्मर लगवा दिया। इस मौके पर सोहन पाहन, गोविन्द मुंडा, तुलसी पाहन, मड़वारी पाहन, बिनोद राम, किशुनपाहन, विजय राम, बंधन मुंडा, नंदन मुंडा, रामजन्म मुंडा, सुखलाल मुंडा, सिलेंडर पाहन, प्रेम मुंडा, धीरज साहू, कुलदीप राम, मनीष मुंडा, अरुण राम, निलेश मुंडा आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.