angara(ranchi) सीआईटी में शुक्रवार को डांडिया रास 2025 का आयोजन हुआ। इसका उदघाटन मुख्य अतिथि कैंब्रिज ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया के सचिव अभिषेक सिंह व विशिष्ट अतिथि रांची दूरदर्शन के संगीतकार भूपेश कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया। डांडिया में कैंब्रिज ग्रुप के कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, कैंब्रिज पोलिटेक्निक, कैंब्रिज बीएड के प्रशिक्षुओं ने एक से एक डांडिया गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी। नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम, डम डम ढ़ोल बाजे, मैंने पायल है खनकाई, जैसे भक्ति व फ़िल्मी गानों पर विद्यार्थियों ने झमने पर मजबूर कर दिया। डांडिया व गरबा नृत्य ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। संचालन उप प्राचार्य प्रो. रसिका नवनीत सिंह ने किया। इस अवसर पर कैंब्रिज ट्रस्ट की संयुक्त सचिव डा. पल्लवी सिंह, प्राचार्य डा. एल रंगनाथन, डिप्टी रजिस्ट्रार मनीष नाथ, रीता सिंह, कुंज बिहारी सिंह, प्रो. अंकित सिंह, सुनीता नाथ, डा. रणवीर कुमार, प्रो. दीपक वर्मा आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.