GA4-314340326 big breaking/ घर के आगे खड़ा नया ट्रेक्टर की हुई चोरी, पुलिस तफतीश में जुटी

big breaking/ घर के आगे खड़ा नया ट्रेक्टर की हुई चोरी, पुलिस तफतीश में जुटी

angara(ranchi)  सिरका निवासी किसान ब्रजेश महतो का गुरूवार की रात में ट्रेक्टर चोरी हो गई। ट्रेक्टर में रोटाबेटा लगा हुआ था। ब्रजेश ने अपने घर के आगे ट्रेक्टर खड़ा किया था। दो माह पूर्व ही उसने लाल रंग की महिन्द्रा कंपनी की 475 माडल ट्रेक्टर खरीदा था। सुबह में ब्रजेश महतो जब सोकर उठा तो देखा घर के बाहर लगा हुआ ट्रेक्टर गायब है। गांव के कई अन्य लोगों के साथ उसने कई सीसीटीवी फूटेज में घटना को खंगाला। चोरी गई ट्रेक्टर गेतलसूद रोड की तरफ नही गया है। संभावना है उसे नारायण सोसो के सुतिया गढ़ा रोड या फिर मेढ़ेटुंगरी के रास्ते बाहर ले जाया गया हो। इस घटना की जानकारी अनगड़ा थाना पुलिस को दे दी गई है। ब्रजेश महतो ने बताया कि कर्ज लेकर उसने ट्रेक्टर खरीदा था। उसमें नंबर प्लेट भी नही लगा था। उसे काफी बड़ा नुकसान हुआ है। इधर अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह ने बताया कि मामले को लेकर सीसीटीवी फूटेज खंगाला जा रहा है, तकनीकी सेल की मदद ली जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।     

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने