GA4-314340326 टाटीसिलवे के 14 वर्षीय फुटबाल खिलाड़ी रिदम राज का यूरोप में जलवा

टाटीसिलवे के 14 वर्षीय फुटबाल खिलाड़ी रिदम राज का यूरोप में जलवा

चैंपियन ट्राफी के साथ रिदम राज नायक
अनिल कुमार चौधरी/ angara(ranchi)  टाटीसिलवे स्थित ब्लू पैंथर टाटीसिल्वे फुटबॉल एकेडमी के 14 वर्षीय खिलाड़ी रिदम राज नायक का यूरोप के कई देशों में जबरदस्त जलवा दिखा। रिदम राज की छोटी बहन 10 वर्षीया नामिया भी फुटबाल की जबरदस्त खिलाड़ी है। पिता राजेन्द्र नायक जिला पुलिस बल के जवान व माता पूनम देवी गृहणी है। वर्तमान में रिदम राज मिनर्वा पंजाब फुटबाल एकेडमी से प्रशिक्षण ले रहे है। रिदम राज ने अंडर-14 में मिनर्वा पंजाब टीम से यूरोपीय देशों डेनमार्क में डाना कप, स्वीडन में गॉथिया कप व नार्वे में नार्वे कप का चैंपियन बनाने में अपना अहम योगदान दिया। जबकी फिनलैंड की हेसिंकी कप में टीम रनर अप रही। रिदम राज डिफेंस की पोजिशन से खेलते है। लेकिन मैच के कोच ने रिदम राज को सभी पोजिशन से खेलाया। अपने फुटबाल स्कील, रफतार, सटीक पास से रिदम राज ने बेहतर प्रदर्शन किया।    

9 वर्ष की उम्र से एकेडमी मेें ले रहा प्रशिक्षण

रिदम राज नायक ने फुटबाल की बारीकी टाटीसिल्वे के ब्लैक पैंथर फुटबाल एकेडमी से सीखा। प्रबंधक जगदीश नायक बताते है शुरू से ही रिदम राज की फुटबाल की बारीकी सीखने की क्षमता लाजवाब रही। 9 साल की उम्र से ही उसने फुटबाल खेलना शुरू किया। समय से पहले पहुंचना व मैदान से देर से जाना इसकी पहचान थी। उसे फुटबाल में आगे बढ़ने की ललक थी। इसके बाद उसका चयन सिमडेगा के देबोदेंग एकेडमी में हुआ। यहां पर उसने दो वर्ष का प्रशिक्षण लिया। इसके बाद 13 मार्च 2025 को उसका चयन मिनर्वा पंजाब फुटबाल एकेडमी में हुआ। पिता राजेन्द्र नायक बताते है बचपन से ही रिदम को फुटबाल के प्रति काफी जुनून था। एक बार बर्थ डे में उसे फुटबाल गिफट किया। तभी से वह अपने साथ फुटबाल लेकर सोता था। घर के आगे ही मैदान है इसलिए सुबह सुबह फुटबाल लेकर खेलने निकल जाया करता था।   

 एयरपोर्ट पहुंचने पर किया गया भव्य स्वागत

यूरोपीय टूर से वापस आने के बाद रिदम राज शुक्रवार को रांची पहुंचा। एयरपोर्ट पर काफी संख्या में फुटबाल प्रेमी, स्वजन व मित्रगण उसे रिसीव करने पहुंचे। रिदम को फूल माला से लाद दिया गया। काफी संख्या में बाइक से स्काट करके उसे टाटासिलवे लाया गया। ढोल-नगाड़ा से स्वागत कर उसे टाटीसिलवे दुर्गा मंदिर से घर लाया गया। स्वागत करने वालों में ब्लैक पैंथर टाटीसिलवे फुटबाल एकेडमी के प्रबंधक जगदीश नायक, कोच सुमित बैठा, सौरव महतो, अध्यक्ष बिगना महतो, सचिव मनेश महतो, सूरज महतो, अर्जुन महतो, जीत वाहन करमाली, निक्कू मुंडा समाजसेवी रासेश्वर नाथ मिश्र, टाटी पूर्वी मुखिया कृष्णा पाहन, भाजपा नेत्री माधुरी देवी, भाजपा नेता राजन साहू, मधुसूदन पांडे आदि शामिल रहे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم