![]() |
जयराम महतो पौधा भेंट करने के दौरान निवेदिता महतो (बाएं) राजू महतो (दाएं चेक शर्ट में)। |
Silli (Ranchi) : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो ने राजू कुमार महतो और निवेदिता महतो को संगठन की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पश्चिम बंगाल में अगले साल होनेवाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि दोनों को पश्चिम बंगाल में पार्टी संगठन के विस्तार का दायित्व सौंपा गया है। इससे एक बात और स्पष्ट हो गई है कि JLKM पश्चिम बंगाल का आगामी विधानसभा चुनाव पूरी ताकत और दमखम के साथ लड़ेगा। इसीलिए राजू और निवेदिता की संगठन क्षमता को देखते हुए जयराम कुमार महतो ने इन दोनों पर भरोसा किया है। वे नहीं चाहते कि तैयारी में कोई कमी रहे। बताते चले कि सिल्ली प्रखंड के लगाम गांव के निवासी राजू महतो वर्तमान में पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। वे काफी पढ़े-लिखे हैं। एमबीए की डिग्री हासिल करने के बाद किसी मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करने की बजाय अपने क्षेत्र और झारखंड के विकास के लिए समाजसेवा के रास्ते को चुने हैं।
जयराम की ओर से जारी पत्र में क्या है
पार्टी अध्यक्ष और विधायक जयराम कुमार महतो ने राजू और निवेदिता को लिखे पत्र में स्पष्ट तौर पर दोनों को जिम्मेदारी समझाई है। अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि वृहद झारखंड के शेष भाग, जिसका कुछ हिस्सा पश्चिम बंगाल में भी है, वहां पार्टी संगठन का विस्तार करना जरूरी है। क्योंकि, झारखंड विधानसभा का चुनाव संपन्न होने के बाद से लगातार वहां से हमारे भाई-बहन संपर्क कर रहे हैं और पार्टी के विस्तार के लिए न्योता दे रहे हैं। इसलिए, मुझे पूरी उम्मीद है कि आप दोनों इन जिम्मेदारी को बखूबी निभा सकते हैं।
JLKM will contest Bengal assembly elections, Jairam handed over big responsibility to Raju and Nivedita
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.