फोटो : मुख्य अतिथि समाजसेवी सह वरीय भाजपा नेता स्वामी देवेंद्र प्रकाश का अंगवस्त्र देकर स्वागत करते आयोजन समिति के पदाधिकारीगण। फोटो : भगवान श्री कृष्ण की विधि विधान से पूजा अर्चना करते मुख्य अतिथि समाजसेवी सह वरीय भाजपा नेता स्वामी देवेंद्र प्रकाश एवं विशिष्ट अतिथि अरुण कुमार सिन्हा।
KANKE NEWS,(RANCHI)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में रविवार को कांके चौक स्थित श्री शिव मंदिर प्रांगण में श्री श्री जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी सह वरीय भाजपा नेता स्वामी देवेंद्र प्रकाश, विशिष्ट अतिथि अरुण कुमार सिन्हा, निदेशक राइडर सिक्योरिटी, गिरिजा शंकर पांडेय, रितेश तिवारी, उत्पल शाहदेव, गुड्डू सिंह, मनोज महतो और दिनेश साहू आदि ने भगवान श्री कृष्ण की पूरे विधि- विधान से पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भगवान श्री कृष्ण के विग्रह का दूध से अभिषेक कराया गया। आरती और भोग के उपरांत प्रसाद का वितरण भी किया गया। उसके पहले संध्या छह बजे से भजन गायक शशि लाडला और जया ने अपने मधुर भजनों की प्रस्तुति से लोगों को झूमने को विवश कर दिया। इसके बाद देर रात दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कई मंडलियां सम्मिलित हुईं। उनमें हांडी फोड़ने का जबरदस्त उत्साह दिखा। वहीं रात्रि नौ बजे से दो गोला का प्रसिद्ध मुकाबला गोरखपुर उत्तर प्रदेश की गायिका निर्मला यादव एवं औरंगाबाद बिहार के गायक सृजानंद पांडेय के बीच शुरू हुई। इनको सुनने के लिए विभिन्न जगहों से प्रशंसक बड़ी संख्या में जुटे। इसके भव्य आयोजन में अध्यक्ष राजकिशोर वर्मा, संस्थापक अर्जुन यादव, विष्णु यादव, मुख्य संरक्षक पंकज सिंह, सचिव अरविंद राय, संरक्षक शशि यादव, जितेंद्र, मुकेश यादव, जगरनाथ यादव, उपाध्यक्ष चंद्र यादव, सीताराम यादव, अमित यादव, तरुण वर्मा, राजेश लाल, अरुण मंडल, मुखिया सुमित सुरीन, विल्सन गुड़िया, प्रदीप यादव, आनंद कुमार आदि का अहम योगदान रहा।
कांके चौक पर हुआ श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन, भजन व दो गोला में झूमे भक्त गण
Kanke
0
Tags
Kanke News
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.