GA4-314340326 मैराथन के विजेता बने बंशीधर बेदिया व नमिता

मैराथन के विजेता बने बंशीधर बेदिया व नमिता

angara(ranchi)  विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को टाटी मैदान में आयोजित चतुर्थ 5 किमी लंबी बालक व बालिका वर्ग का मैराथन दौड हुआ। इसका आयोजन आजसू पार्टी ने किया। मैराथन दौड़ मुनगाडीह से टाटी मैदान तक हुआ। मुनगाड़ीह में दौड़ को हरी झंडी दिखाकर आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव सह जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा व टाटी मुखिया रामानंद बेदिया ने रवाना किया। 

विजेता वंशीधर बेदिया

नमिता कुमारी
बालक वर्ग का विजेता वंशीधर बेदिया, द्वीतिय पुरस्कार बिरसा बेदिया व तृतीय पुरस्कार अर्जुन बेदिया ने प्राप्त किया। बालिका वर्ग की विजेता नमिता कुमारी, द्वीतिय पुरस्कार रीना कुमारी व तृतीय पुरस्कार प्रमिला कुमारी ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को 15 अगस्त को टाटी मैदान में आयोजित सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। पूर्व खेल मंत्री सुदेश कुमार महतो ने विजेता बच्चों को शुभकामनाएं दी है। राजेंद्र शाही मुंडा ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र के बच्चों में काफ़ी ऊर्जा है, इन्हें प्लेटफार्म देने की जरूरत है। आज का कार्यक्रम इसी उददेश्य को लेकर किया गया है। आयोजन का सफल बनाने में अमर सिंह मुंडा, महेन्द बेदिया, पंकज बेदिया, लखीन्द्र मुंडा, शंकर बेदिया, श्यामसुंदर बेदिया, जयशंकर पाहन, सीताराम रजवार, बलराम मुंडा, रमेश बेदिया, छुतूलाल बेदिया, चिराग बेदिया, विनेश बेदिया, बबलू अंसारी आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने