GA4-314340326 वन महोत्सव में लिया वन संरक्षण का संकल्प

वन महोत्सव में लिया वन संरक्षण का संकल्प

angara(ranchi)  अनगड़ा के टाटी मौजा( छापरगाड़ी) में बुधवार को सामाजिक वानिकी प्रमंडल के तमाड़ प्रक्षेत्र में वन महोत्सव मनाया गया। इसका उदघाटन टाटी मुखिया रामानंद बेदिया ने पौधरोपण करके किया। इसके बाद जोड़ासीमर विद्यालय के विद्यार्थी व अन्य ग्रामीणों ने भी पौधरोपण किया। यहां पर पचास हजार पौधे लगाए जा रहे है। मौके पर वन संरक्षण करने का सामूहिक संकल्प लिया गया। रामानंद बेदिया ने बताया कि वनों का संरक्षण हमारा सामूहिक दायित्व है। अपने बच्चों के समान हमें पेड़ों की सुरक्षा करनी है। वनरक्षी प्रवीण महतो ने बताया की आरडीएफ योजना के तहत सागवान, गम्हार, महोगनी, बांस, करंज, बकाइन, अकसिया, जामुन, कटहल आदि के पौधे लगाये जा रहे है। इस अवसर पर वनरक्षी कृष्णा महतो, सौमेन चैल, नरेश बेदिया, प्रवेश, कार्तिक बेदिया, प्रदीप महतो आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने