angara(ranchi) इफको के द्वारा शुक्रवार को गेतलसूद स्थित फार्म में किसान सभा का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न अनगड़ा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से 51 किसान शामिल हुए। इसमें नैनो उर्वरक व जैविक खेती उन्नत तरीके से करने के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। कृषि विज्ञान केंद्र रांची के कृषि वैज्ञानिक डॉ मनोज कुमार सिंह, इफको रांची कुलदीप कुमार एवं एमडीई के अमन भगत ने इसपर विस्तार से जानकारी दी। डॉ मनोज कुमार ने खरीफ मौसम के लिए धान एवं अन्य फसलों की उन्नत खेती के बारे बताया। किसानों से संकर एवं उन्नत बीजों का उपयोग करने का आहवान किया। जैविक खेती को अपनाने की सलाह दी। बताया गया कि जैव अपशिष्टों के प्रयोग से, बिना अतिरिक्त लागत के अच्छी और टिकाऊ खेती संभव है, जिससे फसल की गुणवत्ता और मिट्टी की उर्वरता दोनों में सुधार होता है। डॉ मनोज ने नैनो उर्वरकों के उपयोग को पारंपरिक यूरिया और डीएपी के विकल्प के रूप में अपनाने का सुझाव दिया। कुलदीप कुमार ने किसानों को धान के बिचड़े का नैनो डीएपी से जड़ शोधन करने की विधि को समझाया।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.