GA4-314340326 केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ नगड़ी में किसानों संग 18 जुलाई को करेंगे धान की रोपनी

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ नगड़ी में किसानों संग 18 जुलाई को करेंगे धान की रोपनी

फोटो : कांके नगड़ी में किसानों का ज्ञापन लेते केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ। (KANKE NEWS, RANCHI)। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ कांके नगड़ी में किसानों के साथ उनके खेत ने 18 जुलाई को धान की रोपनी करेंगे। यह आश्वासन उन्होंने सोमवार को जमीन बचाव संघर्ष समिति नगड़ी के सदस्यों और ग्रामीणों को दी। कहा कि वे उनके साथ हैं तथा देखेंगे कि उनको ऐसा करने से कौन रोकता है। यदि किसान अपनी खेती योग्य जमीन नहीं देना चाहते हैं तो राज्य सरकार को जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए। कहा कि जो भी इस जमीन को बंजर बता रहे हैं वे मानसिक रूप से दिवालिया हैं। कहा कि वे सीएम हेमंत सोरेन से दिल्ली में मिलकर ग्रामीणों की भावनाओं से अवगत कराएंगे ताकि राज्य सरकार उनपर इसकी जानकारी नहीं देने की बात नहीं कहे। उन्होंने कहा कि वे हमेशा से किसानों की मांगों के साथ हैं। राजधानी एवं इसके आसपास बहुत सारी जमीन उपलब्ध है, जिसपर रिम्स टू का निर्माण किया जा सकता है। नगड़ी में ही इसका निर्माण हो यह जरूरी नहीं है। कहा कि इसपर निर्भर 500 परिवारों का भरण पोषण कैसे होगा इसको भी ध्यान में रखना चाहिए। उन्होंने मईया सम्मान योजना पर भी कटाक्ष किया। विकास टोप्पो, रामानंद टोप्पो, नंदी कच्छप के साथ दर्जनों ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री को बताते हुए उनके समक्ष पांच सूत्री मांगे रखीं। इनमें किसानों को खेती करने देना, खेत से कंटीले तार और पुलिस बल को हटाना, आदिवासी किसानों के जीने के अधिकार्वक हनन रोकना एवं कृषि को प्रोत्साहित करना शामिल है। इस अवसर पर कांके मंडल अध्यक्ष प्रभात भूषण, पिठौरिया मंडल अध्यक्ष गोपाल महतो, कमलेश राम, रामलखन मुंडा सहित अन्य भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने