GA4-314340326 एक पेड़ मां के नाम चलाया अभियान

एक पेड़ मां के नाम चलाया अभियान

angara(ranchi)  जेडी नेशनल बीएड कॉलेज अनगड़ा में शनिवार से वन महोत्सव सप्ताह शुरू हुआ। इसमें "एक पेड़, मां के नाम" अभियान  चलाया गया। इसका आयोजन कालेज की एनएसएस इकाई ने किया। इसका उद्देश्य छात्रों को भारत सरकार के वन महोत्सव (2025) अभियान से जोड़ना है। इसमें प्रत्येक छात्र को एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाकर अभियान का हिस्सा बनना है। पौधरोपण अभियान में कालेज परिसर व बाहर में औषधीय पौधा नीम, अशोक, पीपल के अलावा फूलों के पौधे, नींबू, अमरूद प्रजाति का पौधा रोपा गया। आयोजन को सफल बनाने में चुमकी राय, कॉलेज की विभागाध्यक्ष डॉ. ठाकुर अरुणिमा सिंह, हीरालाल यादव, सुनीता कुमारी, प्रीति प्रिया, डॉ. राजकुमार महतो, अमरजीत कुमार, डॉ. ममता कुमारी सहित सत्र 2024-26 प्रथम वर्ष के विद्यार्थी उपस्थित रहे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने