Angara(ranchi) अनगड़ा थाना क्षेत्र के हापतबेड़ा निवासी गोवर्धन मुंडा(32) की सिल्ली थाना क्षेत्र सोसो गांव में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। इधर मृतक के स्वजनों ने शव को अनगड़ा थाना पहुंचा दिया। घटना शनिवार की सुबह 10 बजे के करीब हुईं। बताया जाता है कि गोवर्धन सोसो स्थित अपने एक परिचित के बेटी के शादी समारोह में शुक्रवार को गया था। शादी होने के बाद शनिवार को वह अपने घर आने के लिए तैयार होने लगा। इसी बीच उसने बताया कि तबियत ठीक नहीं लग रहा है, कुछ देर आराम करने के बाद घर चलेंगे। वह सो गया। 10 बजे के करीब परिजन जब उसे जगाने गए तो वह मृत पाया गया। कुछ देर तक तो किसी को कुछ समझ नहीं आया। 4 बजे के करीब उसे हापतबेड़ा स्थित घर भेज दिया गया। घटना की जानकारी अनगडा थाना पुलिस को दी गई। शाम में शव को अनगड़ा थाना लाया गया। गोवर्धन के अचानक मौत होने को स्वजन पचा नहीं पा रहे है। मृतक की पत्नी तारणी देवी ने आरोप लगाया है कि जहर देकर गोवर्धन मुंडा की हत्या की गई है। कुछ लोग मामले को रफा दफा करने का दबाव दे रहे थे। अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह ने बताया कि रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.