angara(ranchi) भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गेतलसूद में संकल्प दिवस मनाया। इसका नेतृत्व भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार कर रहे थे। मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया। संकल्प लिया गया कि भारत को विकसित बनाने के लिए एक भारतीय होने के नाते जो हो सकता है उसमें अपना अपना श्रेष्ठ देंगे। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि देश को विकसित बनाने का संकल्प प्रधानमंत्री मोदी का नही देश के हर एक नागरिक का है। आजादी के एक शताब्दी पूरा होने पर हर भारतीय को एकजुट होकर व सामूहिक प्रयास से देश को विकसित व ताकतवर बनाना है। विकसित देश होने पर आधारभूत सुविधाओं का लाभ हर देशवासी को मिलेगी। इस अवसर पर भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. सत्यदेव मुंडा, अनगड़ा मंडल उपाध्याय मानेश्वर मुंडा, बीसा के उप मुखिया संजय भोगता, शिकारी महतो, विजय नायक, बूथ अध्यक्ष संगीता देवी, सीमा देवी, सीता देवी, प्रीति देवी, रानी कुमारी, बटेश्वर दास गोस्वामी, राजीव कुमार, एतवा बेदिया, गणेश लोहारा, महेंद्र लोहारा, बुद्धू मुंडा आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.