GA4-314340326 प्रखंड व अंचल कार्यालय बने भ्रष्टाचार की जड़ : देवेंद्रनाथ महतो

प्रखंड व अंचल कार्यालय बने भ्रष्टाचार की जड़ : देवेंद्रनाथ महतो

फोटो : कांके प्रखंड मुख्यालय में धरना पर बैठे जेएलकेएम नेता देवेंद्रनाथ महतो, फुलेश्वर बैठा व अन्य। (KANKE NEWS, RANCHI)। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने शुक्रवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय कांके में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर इसका घेराव किया। केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो और कांके विधानसभा सीट से पूर्व प्रत्याशी रहे फुलेश्वर बैठा के नेतृत्व में बड़ी संख्य में कार्यकर्ता और पीड़ित ग्रामीण धरने पर बैठ गए। देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय भ्रष्टाचार की जड़ बन गए हैं। यहां दलालों की तूती बोलती है। बिना पैसा के चढ़ावा के कोई भी कार्य नहीं हो पाता है। इस कारण आम लोग अपनी जमीन संबंधी सुधार, नामांतरण, रकबा सुधार, ऑनलाइन कराने आदि को लेकर परेशान हो रहे हैं। सभी राजस्व कर्मचारी अनधिकृत रूप से निजी कंप्यूटर ऑपरेटर रखे हुए हैं। अधिकांश के पास कर्मचारियों का डिजिटल सिग्नेचर और पासवर्ड रहता है। इस कारण वे हेराफेरी करते हैं तथा पैसा वसूल कर कर्मियों, सीआई तथा सीओ की जेब भरते हैं। कहा कि इससे बड़ी दूसरी अन्य कोई गड़बड़ी नहीं हो सकती है। इसपर डीसी से लेकर सचिव तथा मंत्री भी चुप्पी साधे बैठें हैं क्योंकि वसूली का हिस्सा उन सभी तक पहुंचता है। इसके साथ ही उन्होंने अबुआ आवास, मईयां सम्मान योजना, विधवा, वृद्धा पेंशन में लाभुक चयन से लेकर वितरण सहित अन्य विकास संबंधी सरकारी योजनाओं में व्यापक अनियमितता बरते जाने की बात भी कही। वहीं घेराव कर रहे कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार और अधिकारियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। एहतियात के लिए कांके थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार रजक दल-बल के साथ मौजूद थे। अपराह्न ढाई बजे जेएलकेएम के पदाधिकारियों और बीडीओ विजय कुमार के बीच वार्ता हुई। एक ज्ञापन देकर शीघ्र भ्रष्टाचार को रोकने की मांग की। साथ ही जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर जोरदार आंदोलन की चेतावनी भी दी। वहीं फुलेश्वर बैठा ने कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी समय से आमजन की समस्याओं का समाधान करें अन्यथा जेएलकेएम इस पर चुप नहीं बैठेगी। धरना में फुलेश्वर बैठा, राजु महतो, विनोद डॉन, रविंद्र कुमार दीपक, जयंती देवी, रिंकी चौधरी, सूरज नारायण महतो, जलेश्वर मार्शल, नवीन, अजय, प्रवीण, गौतम, मंटू आदि मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने