angara(ranchi) कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में शुक्रवार को नशा मुक्त भारत जागरूकता अभियान चलाया गया। मौके पर नशे के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में चर्चा की गई। उप प्राचार्य प्रो. रसिका नवनीत सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के बीच बढ़ते नशे का प्रचलन काफ़ी चिंता का विषय है। इसकी रोकथाम के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा। नॉडल ऑफिसर प्रो. दिनेश कुमार मंडल ने कहा कि नशे का सेवन करने वाला व्यक्ति न केवल खुद के जान माल का नुकसान करता है, अपितु पुरे परिवार की बर्बादी का कारण बनता है। मंडल ने स्वयं नशे से दूर रहकर लोगों को भी नशे से दूर रहने को लेकर जागरूक करने पर बल दिया. कार्यक्रम को डॉ ए भट्टाचार्य, डॉ बी एस सिंह, प्रो. अरशद उस्मानी, प्रो. अंकित सिंह आदि शिक्षकों ने भी सम्बोधित किया. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने नशे से दूर रहने व लोगों को नशा न करने के लिए जागरूक करने की सामूहिक शपथ ली. जागरूकता कार्यक्रम में संस्थान के सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.