 |
मृतक ग्रामप्रधान लालचंद मुंडा |
angara(ranchi) हरातू पंचायत के ईद राजस्व गांव के ग्रामप्रधान लालचंद मुंडा(35) का देहांत रविवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय किडनी रोग से ग्रसित थे। मृतक अपने पीछे विधवा व दो पवन मुंडा, पंकज मुंडा व एक पुत्री को छोड़ गए। अंतिम संस्कार ईद स्थित मसना में किया गया। लालचंद मुंडा की मौत पर सहैदा के ग्रामप्रधान ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के स्वजन को पांच लाख रूपया मुआवजा देने की मांग की है। पारसनाथ भोगता ने कहा कि एक ग्रामप्रधान आजीवन अपना समय समाज व गांव की बेहतरी के लिए देता है। लेकिन उसकी मौत पर उसका परिवार टूट जाता व बेघर हो जाता है। इसलिए सरकार मुआजवा के साथ साथ एक आबुआ आवास योजना भी उपलब्ध कराए। अंतिम संस्कार के मौके पर पूर्व मुखिया श्रवण कुमार मुंडा, सिकंदर रजवार, प्रकाश यादव, दूतिलाल बेदिया, रथुवा मुंडा, काशीनाथ साहू, छोटे मुंडा आदि शामिल हुए।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.