GA4-314340326 देवघर की बरखा को ड्रीम गर्ल ने दिया Spiritual Excellence Blue diamond Award

देवघर की बरखा को ड्रीम गर्ल ने दिया Spiritual Excellence Blue diamond Award

हेमा मालिनी से अवार्ड लेतीं बरखा झुनझुनवाला।
Deoghar : शहर के आशाराम केशान रोड निवासी बरखा झुनझुनवाला को Spiritual Excellence  Blue diamond Award से सम्मानित किया गया है। बरखा को यह सम्मान बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री ड्रीम गर्ल और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने दिया। बरखा पेशे से एक अनुभवी टैरो कार्ड रीडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट हैं। वह देवघर निवासी प्रसिद्ध कपड़ा व्यवसायी अभिमन्यु झुनझुनवाला की पत्नी और प्रदीप झुनझुनवाला व रंजना झुनझुनवाला की पुत्रवधू हैं। इनका मायका बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव में है। बरखा ने आध्यात्मिक और हीलिंग के क्षेत्र में अपने समर्पण और कार्य से एक अलग पहचान बनाई है। हाल ही में मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में बरखा को “Spiritual Excellence Blue diamond Award” से सम्मानित किया गया। अवार्ड पाकर और उनके परिजन काफी खुश हैं। मौके पर बरखा के मार्गदर्शक हरप्रीत मैम और अभिषेक भी मंच पर उपस्थित थे। जिनका मार्गदर्शन बरखा अपनी आध्यात्मिक यात्रा में अत्यंत महत्वपूर्ण मानती हैं। 

समारोह में पुस्तक का भी विमोचन

समारोह के दौरान प्रेरणादायक पुस्तक "Fearless and Feminine" का भी विमोचन किया गया, जिसमें बरखा की जीवन कहानी को एक सह-लेखिका के रूप में शामिल किया गया है। इस पुस्तक में उन्होंने अपने अनुभव साझा किए कि कैसे टैरो और आध्यात्मिक मार्गदर्शन ने उन्हें कठिनाइयों से निकालकर आत्म-हीलिंग और रोशनी की ओर अग्रसर किया। कार्यक्रम में बरखा ने मुख्य वक्ता (Speaker of the Event) के रूप में भी सहभागिता की। अपने प्रेरक और आत्मिक भाषण के माध्यम से उन्होंने श्रोताओं को आत्म-जागरूकता, आत्म-विश्वास और आंतरिक परिवर्तन की ओर सोचने के लिए प्रेरित किया। 

सम्मान आशा की किरण : बरखा

सम्मान मिलने के पश्चात बरखा झुनझुनवाला ने कहा कि यह सम्मान उन सभी लोगों के लिए आशा की किरण है, जो अपने जीवन में एक नई शुरुआत की तलाश में हैं। मेरे लिए टैरो सिर्फ कार्ड नहीं, बल्कि एक क्वांटम हीलिंग का माध्यम है, जिसने मुझे स्वयं को जानने और निखारने का रास्ता दिखाया।बरखा की यह उपलब्धि उन सभी के लिए प्रेरणा है, जो आध्यात्मिकता, आत्म-विकास और हीलिंग की राह पर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं।



Dream Girl gave Spiritual Excellence Blue Diamond Award to Barkha of Deoghar

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने